दोस्तों, जैसा की आप सभी को पता हैं की झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही “मैयां सम्मान योजना” राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
अब तक इस योजना से करीब 54 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं और इन्हें सरकार द्वारा 8 किस्तों का लाभ भी मिल चुका है। लेकिन अब 1 जून 2025 से नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिनका पालन करना सभी महिलाओं के लिए अनिवार्य है। अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला इस योजना का लाभ ले रही है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
Maiya Samman Yojana New Rules
झारखंड सरकार ने 1 जून 2025 से मैया सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब मैया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके बैंक खाते में DBT एक्टिव है। पहले सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि सभी महिलाओं के खाते आधार से लिंक होने चाहिए। लेकिन अब एक कदम आगे बढ़ते हुए, सरकार ने कहा है कि बैंक खाते में DBT चालू होना जरूरी है। जिन महिलाओं के खाते में DBT चालू नहीं होगा, उन्हें आगे की किस्तें नहीं मिलेंगी।
मैयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी की होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास कोई ट्रैक्टर या चार पहिया वाहन (कार आदि) नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
- महिला का स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT लिंक होना अनिवार्य है।
- आवेदन करते समय दी गई सभी जानकारियां सही और सत्यापित होनी चाहिए।
DBT एक्टिव ना होने पर योजना से होंगे बाहर
अगर आप अभी तक योजना की 8 किस्तों का लाभ ले चुकी हैं, लेकिन आपके खाते में DBT एक्टिव नहीं है, तो आपको अगली 9वीं और 10वीं किस्त नहीं मिलेगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिनके खाते में DBT चालू नहीं है, उन्हें योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इस बार सरकार दो किस्तों की राशि एक साथ ₹5000 देने वाली है, जो सीधे लेकिन केवल DBT एक्टिव खातों में ही ट्रांसफर होगी।
क्यों किया गया यह बदलाव?
सरकार का उद्देश्य यह है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद और योग्य महिलाओं को ही मिले। कई महिलाएं ऐसे खातों से लाभ ले रही थीं जिनमें DBT सक्रिय नहीं था, जिससे पारदर्शिता और लाभ की पहुंच में रुकावट आ रही थी। इस नए नियम से योजना में पारदर्शिता आएगी और गलत तरीके से लाभ उठाने वालों को बाहर किया जा सकेगा। साथ ही, इसका फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो वास्तव में इस सहायता की हकदार हैं।
9वीं और 10वीं किस्त कब मिलेगी?
मैयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त बहुत जल्द एक साथ ₹5000 की राशि के रूप में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह ट्रांसफर सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका बैंक खाता DBT से लिंक और एक्टिव है। अनुमान है कि जून के दूसरे सप्ताह तक यह राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मैयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महिला का आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड या राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर, आदि
मैयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए DBT एक्टिव कैसे करवाएं?
अगर अभी तक आपके बैंक खाते में DBT चालू नहीं है, तो घबराएं नहीं। आप नीचे दिए गए तरीकों से इसे जल्दी से एक्टिव करा सकती हैं
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं और DBT फॉर्म भरें।
- उसके बाद अब अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर साथ में लेकर जाएं।
- फिर बैंक अधिकारी से DBT एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- DBT एक्टिव होने के बाद अगले किस्तों का लाभ मिलने लगेगा।
- मैयां सम्मान योजना 2025 कैसे करे आवेदन ?
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खोलने के बाद आपको ‘नया आवेदन’ या ‘New Registration’ का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना हैं|
- अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
- आधार नंबर डालते ही आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उस OTP को वेबसाइट पर सही-सही डालकर वेरिफिकेशन करें।
- OTP वेरिफाई होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे मांगी गयी सभी जानकारी को सही सही भरना होगा
- फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
- सभी जानकारी सही-ठीक भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, फॉर्म को अच्छे से एक बार चेक करें।
- फिर ‘सबमिट’ या ‘जमा करें’ बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर दे।